फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बिसुही पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा खून से लिखा पत्र

गोंडा में इटियाथोक क्षेत्र में जर्जर हो चुके बिसुही पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को आंदोलन के 16वें दिन कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराया। छात्र पंचायत के सदस्यों ने बिसुही पुल के नीचे बैठकर अपने खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम भेजा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि पुल निर्माण की मांग को लेकर लगातार शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि 114 वर्ष पुराने इस पुल पर भारी आवागमन होता है, जिससे लोगों में हादसे का डर बना रहता है। आए दिन जाम और दुर्घटना की आशंका से क्षेत्रवासी परेशान हैं। शिवम पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शासन-प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और उग्र रूप देने के लिए कार्यकर्ता बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि बिसुही पुल का पुनर्निर्माण क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता है और इसे टाला नहीं जा सकता। इस दौरान दीनानाथ पांडेय, भगवान चरण ओझा, सूरज शुक्ला, विकास द्विवेदी, शहजाद, अभिषेक तिवारी, दिलीप मिश्रा, महेश वर्मा और अभिषेक वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें