फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बिजली संकट पर छात्र पंचायत ने मुख्य अभियंता कार्यालय का किया घेराव

गोंडा में आंधी और बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में गहराए बिजली संकट को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों ने देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। वहीं, अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि बिजली व्यवस्था सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। रोजाना 100 से अधिक बिजली खंभे लगाए जा रहे हैं और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता के निर्देश पर संबंधित जेई और एसडीओ के आवासों की बिजली भी कटवाई गई है। उपभोक्ताओं से लगातार संवाद स्थापित कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि जनहित कार्यों में संवेदनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि धानेपुर और मेहनौन क्षेत्र से जुड़े कुछ अधिकारी जिला मुख्यालय पर रह रहे थे, जिस पर कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें