फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, हवन-पूजन के साथ कार्यालय में किया प्रवेश

गोंडा में करीब नौ महीने से रिक्त पड़ी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शनिवार को इकबाल बहादुर तिवारी ने औपचारिक रूप से संभाल ली। पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी। नवागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें