गोंडा में अधिमास के पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जलाभिषेक किया है। इस दौरान दुखहरण मंदिर में भारी भीड़ रही। एक महीने तक श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर छोटे दुकानदार बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस विशेष महीने का इंतजार रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न इसके लिए जरूरी प्रयास करेंगे। मंदिर महंत का कहना है कि रविवार से अधिमास शुरू हो गया है। सोमवार को और अधिक श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से जलाभिषेक करेंगे। इसके प्रशासन से व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया गया है।