फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों के साथ किया योगाभ्यास

गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद गोंडा में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पुलिस लाइन गोंडा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री राजेश वर्मा के अध्यक्षता में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक शुक्ला, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं करनैलगंज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने की। कार्यक्रम में करनैलगंज विधायक अजय सिंह, उपजिलाधिकारी करनैलगंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें