गोंडा में आठ केंद्रों पर रविवार को होने जा रही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के लिए अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। केंद्रों पर चौकसी के इंतजाम किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रेलवे, राजकीय इंटर कॉलेज के साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन), लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुख्य व विज्ञान, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और कस्तूरबा विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी को केंद्र बनाया गया है। कुल 3481 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।