फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में आटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, जल गया सामान

यूपी के गोंडा में धानेपुर के देवरिया अलावल बाजार में मंगलवार की रात एक आटो पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दुकान मालिक गुरु प्रसाद ने बताया कि आग से करीब 25 लाख रुपये का सामान जल गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें