फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

गोंडा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा सेंट जेवियर्स स्कूल से शुरू होकर अंबेडकर चौराहे तक पहुंची। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। 50 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने इसे थामकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा पूरी की। विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता, प्रधानाचार्य पायल दुबे, अनुजा सक्सेना, मौमिता, सुनील बहादुर, जाबिर अली, कुलदीप यादव, अमित मिश्रा, कुलदीप वर्मा, प्रत्यूष राज सहित विद्यालय परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें