फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों जवानों को नमन किया

कारगिल विजय दिवस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता की बहुत बड़ी कीमत चुकाई गई है। आने वाली पीढ़ी को इससे परिचित कराते रहना जरूरी है, ताकि युवाओं को देशसेवा की प्रेरणा मिल सके। ग्रुप कैप्टन सौरभ टंडन ने कहा कि सैनिकों का बलिदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विजय सिंह ने कहा बलिदान के कारण ही हम चैन से रह पा रहे हैं। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें