फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के लिए हत्या, परिजनों ने चलती एबुलेंस से गिराया शव, हाईवे जाम कर किया हंगामा

यूपी के गोंडा में सोमवार की शाम बालपुर बाजार में घरवालों ने हृदयलाल का शव चलती एबुलेंस से नीचे गिरा दिया। इसके बाद लखनऊ-गोंडा हाईवे जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने देखा तो शव को रोड से हटाने में जुट गई, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके। इस दौरान हंगामा कर रहे लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दरअसल, शाम करीब 6.00 बजे हृदयलाल का शव एबुलेंस से बालपुर पहुंचा। हंगामे की आशंका के चलते करनैलगंज, नगर कोतवाली, परसपुर और देहात कोतवाली पुलिस को पहले से मौके पर तैनात किया गया था। साथ ही रोड खाली कराने के प्रयास करती रही। मगर, पुलिस को चकमा देकर घरवालों ने चलती एबुलेंस की शव को नीचे गिरा दिया। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने रोड जाम करने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्हें रोड जाम करने से रोका गया। साथ ही बातचीत करके अंतिम संस्कार कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरी घटना कोतवाली देहात के लक्ष्मणपुर जाट के गड़रियनपुरवा गांव की है। बताया गया कि 200 रुपये के लिए गांव निवासी हृदयलाल (22) को पट्टीदारों ने शुक्रवार को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। घरवाले उसे लखनऊ ले गए। वहां सोमवार को इलाज के दौरान हृदयलाल ने आखिरी सांस ली। लखनऊ से शव घर पहुंचने के बाद घरवालों ने हंगामा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें