फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में अवर अभियंता के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण, नायब तहसीलदार को बनाया बंधक

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 06:14 PM IST

मनिहारी क्षेत्र के हंसराजपुर पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता अनिल राव द्वारा जाति विशेष के लोगों को गाली देने की आडियो वायरल होने से आक्रोशित सुभासपा और क्षत्रिय युवा महासभा के नेताओं के नेतृत्व में छात्र और ग्रामीण सुबह 11 बजे धरने पर बैठ गए। समझाने पहुंचे जखनिया नायब तहसीलदार रवि रंजन को आधे घंटे तक बंधक बनाकर सक्षम अधिकारी मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। अधिशासी अभियंता देवेंद्र साहू के पहुंचने और मोबाइल पर उच्चाधिकारियों द्वारा अवर अभियंता के निलंबित करने ने आश्वासन पर दोपहर डेढ़ बजे धरना समाप्त हुआ। तब- जाकर विद्युत कर्मियों एवं अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सुबह 11 बजे हंसराजपुर पावर हाउस पर सुभासपा नेता पंकज दुबे, अशोक सिंह पप्पू, बृजेश सिंह काकन, क्षत्रिय युवा महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, छात्र नेता सियाराम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अवर अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पावर हाउस पर पहुंचे। साथ ही कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि अवर अभियंता अनिल राव हंसराजपुर पावर हाउस का चार्ज लेते ही चर्चा में आ गए थे। वह प्राईवेट लोगों को लेकर वाहन से चले हैं और बिजली चेकिंग के बहाने गांवों में वसूली करवाते थे। यहीं लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं। इसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता डा.एम खालिद ने बीते 11 नंबर को अधिशासी अभियंता पूर्वांचल विद्युत निगम से की थी। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी शांत थे। धरने की जानकारी होते ही शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव धरना स्थल पर पहुंचे और उच्चधिकारियों को जानकारी दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। जानकारी होते ही जखनिया नायब तहसीलदार रवि रंजन दोपहर करीब 12 बजे पहुंच गए। जहां धरना पर बैठे लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। साथ ही सक्षम अधिकारी के मौके पर आने की मांग पर अड़ गए। करीब आधे घंटे बाद 12.30 बजे अधिशासी अभियंता देवेंद्र साहू पहुंचे और अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यहां से हटाने का आश्वासन दिया। बावजूद धरना दे रहे लोगों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। अधिशासी अभियंता ने मोबाइल के जरिए उच्चाधिकारियों से वार्ता कराया, जिसमें उन्होंने अवर अभियंता को निलंबित करते हुए जनपद के बाहर भेजने का आश्वासन दिया। तब- जाकर दोपहर डेढ़ बजे धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें