फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर के इस गांव में खड़ंजा पर बह रहा गंदा पानी, राह चलना हुआ दुश्वार

गाजीपुर के मनिहारी विकास खंड के सुरहुरपुर जयंती तुलापुर गांव में पिछले करीब तीन माह से खड़ंजा पर घरों की नाली का गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार पानी जमा रहने से जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीण रामजन्म यादव ने बताया कि घरों का गंदा पानी सीधे खड़ंजा पर गिर रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। नाली का पानी सड़क पर जमा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई बार फिसलकर गिरने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इस संबंध में दो बार थाना शादियाबाद में तहरीर देकर शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी है। जल्द ही समस्या का हल करा दिया जाएगा। वहीं, विकास खंड अधिकारी मनिहारी राकेश कुमार दीपक ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें