फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में दादी के दशकर्म पर गंगा में नहाने गए दो किशोर डूबे, मौके पर पसरा मातम

गहमर कोतवाली के बारा गांव में मंगलवार की सुबह दादी के दशकर्म में गंगा में स्नान करने गए दो पोते डूब गए। दशकर्म समाप्त भी नहीं हुआ कि घर में फिर मातम पसर गया। बारा गांव में बृहस्पतिवार को दादी की मौत होने के बाद दशकर्म पर मोहित शर्मा (14) और अमन शर्मा (16) मंगलवार की सुबह करीब छह बजे गंगा घाट नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों किशोरों को बचाने का बेहद प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गहमर आरएस नागर, चौकी प्रभारी बारा विवेक कुमार पाठक भी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ, एसटीआरएफ की टीम को सूचना दी। ग्रामीणों ने चार घंटे तक डूबे किशोरों की तलाश की, लेकिन दोनों के शव नहीं मिल सका है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आरएस नागर ने बताया कि डूबे दोनों किशोरों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें