फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग तोड़ खाई में पलटा मटर दाल लदा ट्रक, चालक व खलासी घायल; VIDEO

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 312 के पास रेलिंग तोड़ते हुए अनियंत्रित ट्रक शनिवार की रात खाई में पलट गया। हादसे में चालक और सह चालक को हल्की चोटें आई हैं। ट्रक कानपुर से मटर की दाल लोड कर बिहार के भोजपुर जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा टीम सड़क पर बिखरे सामान को हटाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करा दिया है।पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे के सुरक्षा अधिकारी गजानंद यादव ने बताया कि शनिवार की रात को सूचना मिली कि एक ट्रक बाए साइड की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में पलट गया है। सूचना पर सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और चालक और सह चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। एक्सप्रेस-वे पर बिखरे दाल की बोरियों को हटाकर यातायात चालू करा दिया गया। सुरक्षा अधिकारी गजानंद यादव ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान फत्तेहपुर जनपद के हाथी थाना क्षेत्र के भुसैठापर सिठौरा निवासी अजय सिंह एवं सहचालक शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई। ट्रक कानपुर से मटर की दाल लोड कर बिहार के भोजपुर जा रहा था। चालक को नींद आने के कारण और अनियंत्रित स्पीड होने से ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए बाएं तरफ खाई में पलट गया है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक और सहचालक भी खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा टीम एक्सप्रेस- वे पर बिखरे सभी सामान को हटा दिया है और यातायात सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है। कोतवाल राज नारायण ने बताया कि ट्रक की स्पीड अधिक होने के कारण और चालक को नींद आने से यह घटना घटी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें