शहर के पूर्ति विभाग कार्यालय तिराहा पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब कोई चार पहिया वाहन चालक तिराहे पर बेतरतीब ढंग से अपने वाहन को फंसा देता है। इससे दोनों तरफ से आने वाले वाहनों फंस जाते हैं। लंबे समय से व्याप्त इस समस्या के बाद भी यहां कोई यातायात कर्मी की तैनाती नहीं की जाती है। इसकी वजह से कचहरी से सांसद तिराहा को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।