फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में मनरेगा मजदूरों का धरना तीसरे दिन भी जारी, सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 09:14 PM IST

गाजीपुर शहर के सरजू पांडेय पार्क में सात सूत्रीय मांग को लेकर मनरेगा मजदूर संघ के बैरन तले मजदूरों का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी धरना रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद कहा कि देश हमारे लिए वृक्ष के समान हैं। जिस प्रकार से वृक्षों में फूल, फल, पत्नी, टहनियां, तना और जड़ होता है। इसकी प्रकार हमारे देश के शहर, गांव, सड़के, तलाब, नाले आदि हैं। इनको बनाने और रख रखाव का सारा काम हम करते हैं। इसके बाद भी सरकार हमारी अवहेलना कर रही है। इसको लेकर कई लड़ाइयां भी लड़ी। हमारी सात सूत्रीय मांगों के संबंध में प्रदेश की सरकार के तरफ से चार दिसंबर की शाम तक कोई सूचना नहीं मिलती है, तो पांच दिसंबर से आमरण अनशन की शुरुआत होने के साथ ही यह आंदोलन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी शुरू होगा। जिलाध्यक्ष हरेंद्र यदुवंशी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सरजू पांडेय पार्क में दिन रात धरना दे रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ धरना स्थल पर अनुमति मिलने के बाद भी उनकी तरफ से शौचालय और पेयजल आदि की व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते आंदोलन में शामिल सदस्यों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें