फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी को लेकर सरकार पर उठाए सवाल, VIDEO

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में सपा व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान भाजपा जाए तो न्याय मिले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों गुंडाराज व जंगलराज के पोषक हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में भी गरीबों के बड़े पैमाने पर जमीन कब्जे किए जाते थे। घर कब्जे किए जाते थे, लूट होती थी, मार पिटाई होती थी। वही हाल आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी है। जंगल राज चरम पर है। आज रोजाना प्रदेश के कई जिलों में एससी-एसटी, ओबीसी के लोगों की हत्या हो रही है। बहन-बेटियों को दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय सरकार अपराधियों को बचाने में पूरी ताकत लगा दे रही है। आज बहुत ही चिंताजनक स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें