फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- सत्ता के लिए गौ रक्षक बन गए हैं गौ भक्षक

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में निकाली जा रही 81 दिवसीय ‘गोविष्टि यात्रा’ (गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा) का रविवार को मलसा इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य गौ माता की रक्षा, संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रति समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और समाज को इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी की। कहा कि जो लोग गौमांस बेचने वालों से वोट लेने में संकोच नहीं करते, वे सत्ता के लिए गौ रक्षक से गौ भक्षक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों पर टिप्पणी करना भी बेकार है। उन्होंने यह भी कहा कि मांसाहार की प्रवृत्ति विदेशों में रहने वाले भारतीयों के प्रभाव से बढ़ी है। नाम सनातन धर्म का लिया जाता है, लेकिन गौ भक्षण को बढ़ावा देने में भी कुछ लोगों की भूमिका रही है। कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल पर अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आईं और मौजूद लोगों में बच्चों की संख्या अधिक रही। यात्रा और सभा के दौरान पुलिस एवं एलआईयू की टीम लगातार निगरानी करती रही। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह यादव ‘झमेलू’, भरत सिंह यादव, हनुमान सिंह, गोलू राय, भोला चौधरी, बबलू सेठ, उत्तम निषाद, आलोक सिंह ‘पप्पू’, गोपाल यादव, महाबीर सिंह और सलाम खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें