मुख्तार अंसारी की मौत की खबर सुनते ही जहां परिजनों में मातम छा गया था। वहीं उसके समर्थकों में रोष व्याप्त था। बीती रात गुस्साए लोगों ने नारेबाजी भी की थी। तब पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर लोगों को शांत कराया। शुक्रवार की सुबह मुख्तार के घर के साथ सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।