महाकुंभ (प्रयागराज) स्नान करने बिहार से जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गाजीपुर में अनियंत्रित हो गई। रविवार की सुबह टहलने निकले युवक को कुचलते हुए एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार नौ श्रद्धालुओं में पांच घायल हो गए हैं, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।