शादियाबाद थाना क्षेत्र के करिमुल्लापुर (वसदेईया) नहर किनारे मिले रोहित यादव हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं, पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड बताए जा रहे श्यामसुंदर यादव उर्फ गोलू की तलाश तेज कर दी है।