नोनहरा थाना क्षेत्र एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना हुई। दूसरे वर्ग के एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की को अपनी दुकान में बुलाया। आरोप है कि दुकान के अंदर बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। हाथ-पांव बांधा फिर मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद चार फीट ऊंची पटरी पर छिपा दिया। इधर, किशोरी को दुकान के अंदर बुलाने के बाद शटर बंद करते देख गांव के ही एक युवक ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो आक्रोशित दूसरे पक्ष के करीब 500 लोग दुकान का घेराव कर लिए। जानकारी होते ही कासिमाबाद सीओ सर्किल की पुलिस पहुंची और दुकान का ताला तोड़कर दोनों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की नोंकझोंक भी हुई। तनाव को देखते हुए घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने पैदल मार्च और गांव में जगह-जगह फोर्स तैनात कर दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बहाल है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।