गाजीपुर शहर कोतवाली के चंद्रशेखरनगर ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की रात आपरेशन कक्ष में पहुंची गर्भवती महिला की मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजन एवं ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय और कोतवाल के समझाने- बुझाने व मृतका के ससुर की तहरीर पर निजी अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।