पुलिस से डरें नहीं, बल्कि अपनी हर समस्या को साझा करें। यहां तक की देरी होने पर आधी रात को ही रास्ते में डर लगे तो 112 पर कॉल करें। पुलिस मदद के लिए 6-7 मिनट के अंदर आपके पास होगी। जनपद में इस समय डायल 112 का रिस्पांस टाइम भी 6-7 मिनट है। पुलिस जनता की मित्र है। इसे महाकुंभ के दौरान भी साबित किया। यह बातें स्कॉलर एकेडमी मिरनपुर में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने कही।