गाजीपुर जिले में गंगा किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि चार और लोगों की भूमिका बताई जा रही है। पुलिस की विवेचना अभी जारी है। 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। नंदगंज बाजार के चोचकपुर मोड़ के समीप कपड़े की दुकान में अज्ञात बदमाशों ने एक किन्नर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीकैमरे में कैद हो गई।