फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के नीचे नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 02:15 PM IST

जौनपुर में खेतासराय क्षेत्र के जमदहां स्थित वर्दमान पुलिया के नीचे नाले में रविवार सुबह पानी के भीतर 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत नाले में गिरने से हुई प्रतीत हो रही है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं। शव मिलने की खबर से मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें