फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में लगी आग से दहशत, लाखों के नुकसान का अनुमान, शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

सैदपुर नगर के मुख्य बाजार में सर्राफा व्यवसायी सौम्य प्रकाश बरनवाल और नीतू बरनवाल की दुकानों में रात 9 बजे के आसपास बिजली के शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान है। सैदपुर कोतवाली पुलिस और नगर पंचायत के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। आसपास की दुकानदार भी खतरे की स्थिति को देखते हुए मौके पर जुट गए। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों का सामान हटाने बढ़ाने में लग रहे। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जुटी रही। शटर तोड कर आग बुझाने में लगे रहे। घटना के करीब 40 मिनट बाद भी दमखल नहीं पहुंच पाया और देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें