जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार की देर शाम अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंच कर अपने आवास के परिसर में स्थित ठाकुरबारी में आयोजित घरेलू पूजा में सपरिवार प्रतिभाग किया। पूजन-अर्चन के बाद परिसर में मौजूद लोगों से मुलाकात कर सब का कुशलक्षेम पूछा। गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उपराज्यपाल सीधे ठाकुरबारी में पहुंचे। जहां चल रहे पूजा पाठ में पत्नी, पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भाग लिए। ठाकुर जी की आरती की। पूजन-अर्चन के बाद परिसर में मौजूद बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपने से छोटों को दुलारा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र, अभिनव सिन्हा, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानूप्रताप सिंह, पारसनाथ राय, युवा नेता पीयूष राय, पैकफेड के निदेशक रविंद्रनाथ राय, ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, अजिताभ राय, जिला पंचायत सदस्य अनिल राय मुन्ना, कृष्णानंद राय, श्यामराज तिवारी, बीरवंत सिंह, विनोद राय, अरविंद राय आदि मौजूद थे। वहीं, किसान नेता कृष्णानंद राय एवं जिला सहकारी बैंक के निदेशक शशिभूषण सिंह उर्फ नथुनी सिंह ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के पैतृक गांव आने पर सहकारी समिति में उर्वरक की आपूर्ति रोक कर जिले में उर्वरक की कृत्रिम किल्लत बनाने का मामला रखा।