गाजीपुर के सुहवल क्षेत्र के बवाडा-भिक्खिचौरा गांव में सोमवार को मां काली का वार्षिक पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मां काली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन एवं ध्वजारोहण कर धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया।