गाजीपुर नगर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर बुधवार को जूनियर बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरु स्टेडियम की टीम ए ने अटगावां को हराकर फाइनल पर कब्जा जमाया।स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहले सेमीफाइनल नेहरु स्टेडियम (बी) की टीम को 2-0 हराकर अटगावॉ ने फाइनल में अपनी जगह बनायी। वहीं, दुसरा सेमीफाइनल करमपुर और नेहरु स्टेडियम (ए) के बीच खेला गया। इसमें नेहरु स्टेडियम (ए) ने 4-0 से करमपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल नेहरु स्टेडियम (ए) और अटगावॉ के बीच खेला गया। इसमें नेहरु स्टेडियम (ए) ने 1-0 से अटगावॉ को हराकर प्रतियोगिता की विजेता रही। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर प्रखर उत्तम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।