गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां गांव की रहने वाली सईमा खान ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर सफलता हासिल की है। वह पश्चिमी बंगाल के कोलकाता स्थित प्रमुख उद्यमी और गाजीपुर की सेवराईं तहसील क्षेत्र के उसिया (दक्षिण मोहल्ला) के मूल निवासी सेराज अहमद खान की बेटी हैं।