गाजीपुर जिले के नंदगंज बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के पास निजी अस्पताल संचालक से फिरौती की रकम मांगने के लिए फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा को टीम ने बरहपुर से बरामद कर लिया। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम जेल जाने के डर से भागना चाहते थे, जिससे पुलिस पर फायरिंग किए। बोले साहब, हमसे गलती हो गई है, माफ कर दीजिए।