गंगा उफनाने लगी है। जनपद के निचले इलाके पटना में गंगा का पानी पसरने लगा है। पटना में बुधवार को 60 बीघा खेत में गंगा का पानी पसर गया। गंगा का जलस्तर 60.450 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा का जलस्तर चार सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वहीं शहर के पत्थर घाट के पास कटान शुरू हो गया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से तटवर्ती इलाके के लोग सहम गए हैं। उन्हें खेतों में बोई गई फसल व अपने आशियाने की चिंता सताने लगी है। तटवर्ती लोगों का कहना है कि अगर गंगा का पानी इसी तरह बढ़ता रहा, तो तबाही का मंजर देखने को मिलेगा। शहर के पत्थर घाट के पास 200 मीटर के दायरे में तटवर्ती खेत में कटान हो रहा है। हालांकि कटान की रफ्तार अभी धीमी है। पत्थर घाट के प्रवीण यादव ने बताया कि पूर्व के बाढ़ में उनकी डेढ़ बीघा भूमि गंगा में समाहित हो चुकी है। पत्थर घाट के पास अपने खेतों में खेती करने वाले संतोष यादव, रामविलास यादव, दशरथ यादव, राज पाल, मंगरु पाल, शिवशंकर पाल, विजय पाल, राजदेव पाल