फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत पर लगी आग, सामान जलकर नष्ट; VIDEO

नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित पारस गली के एक मकान के छत पर शनिवार को 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया। बाजार के पारस गली निवासी माधुरी देवी ने बताया कि मकान के ऊपरी तल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने परिवार के सदस्यों को सूचना दी। उस समय परिवार के लोग मकान के निचले हिस्से में मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने छत पर रखे सामान को चपेट में ले लिया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने में सहयोग करने लगी। आग से छत के कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें