फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अतिक्रमण हटवाया, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, देखें VIDEO

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के सैदाचक गांव में गुरुवार को मुहम्मदाबाद प्रभारी तहसीलदार विपिन चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों व पुलिस टीम पहुंची। टीबी ने जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटवाया। सैदाचक गांव में चकमार्ग की भूमि पर दीवाल बनाकर अहाता घेरकर और टीन शेड रखकर अतिक्रमण किया गया था। उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी विचाराधीन है। उक्त गाटा के बाबत बेदखली का आदेश हुआ था। आदेश के विरुद्ध जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा अपील खारिज हो गई थी। उक्त के क्रम में अतिक्रमण को प्रभारी तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने हटवा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें