पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने शनिवार को औडिहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और रेलवे कॉलोनी की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम स्टेशन परिसर पहुंचते ही व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच में जुट गए। इसके बाद वह रेलवे कॉलोनी पहुंचे, जहां रह रहे परिवारों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। कॉलोनी में पेड़-पौधों को ईंटों से घेरने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसे हटाकर जालियों से सुरक्षित कराने के निर्देश दिए।