फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी लखनऊ रवाना, आज मिलेगी नियुक्ति पत्र की सौगात, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 01:07 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को रविवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिले से 1416 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी रोडवेज की बसों से भोर में रवाना हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पदों पर भर्ती कुछ महीने पहले की गई थी। इसमें हजारों की संख्या में चयनित हुए थे। इनमें गाजीपुर के भी करीब डेढ़ हजार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी हैं। सफल अभ्यर्थियों को 15 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। लखनऊ में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में जिले के 1416 पुरुष एवं महिला आरक्षियों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा। इस कार्यक्रम में इनको ले जाने के लिए रोडवेज की बसें लगाई गई हैं। सभी बसें शनिवार को पुलिस लाइन में उपलब्ध करा दी गई। ये रविवार की भोर में लखनऊ रवाना हो गई। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ये बसें आरक्षियों को लेकर वापस यहां आएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें