फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में सिविल बार एसोसिएशन ने राज्यपाल को भेजा पत्रक, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 09:17 PM IST

सिविल बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को राज्यपाल को ऑनलाइन पत्रक प्रेषित किया। साथ ही जनपद न्यायाधीश को भी पत्रक सौंपा गया। इसके बाद बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अधिवक्ता प्रभुनारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से संघ की सदस्यता से निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते 16 और 17 जून को पारित प्रस्ताव के तहत विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय एवं प्रभुनारायण सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 17 जून को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपते हुए दोनों विशेष लोक अभियोजकों को तत्काल प्रभाव से कार्य करने से रोकने तथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें