वेलफेयर क्लब की ओर से कजरी महोत्सव के तहत राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रौजा स्थित एक पैलेस में किया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए 276 जोड़े के रूप में 552 प्रतियोगितयों ने प्रतिभाग किया। कक्षा एलकेजी से कक्षा चार तक के छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण करके मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति की। दृश्य को देखकर ऐसा लगा, जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। मौके पर मौजूद लोग आकर्षक झांकी को देखकर मंत्रमुग्ध रह गए।