फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से पैतृक गांव पहुंचा शव, बिलख पड़े परिजन, VIDEO

गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नव पोखरी ( अवराकोल) गांव निवासी रामज्ञान चौहान (55) की सऊदी अरब में तबियत खराब होने से बीते 23 जुलाई को मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। ग्रामीण वीरू चौहान ने बताया कि राम ज्ञान चौहान सऊदी अरब में गैस कटर के काम के लिए मजदूरी के लिए गए हुए थे। जहां हार्ट का प्रॉब्लम और बाईपास सर्जरी को लेकर रमज्ञान द्वारा घर पर सूचना दी गई थी। इसी दौरान 23 जुलाई को उनके बड़े पुत्र अभय चौहान को सूचना मिली कि पिता की मौत हो गई है। इसके बाद पत्नी शारदा देवी सहित परिजनों ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को पत्रक सौंप कर शव को भारत लाने की गुहार लगाई थी। परिजनों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया था, जिसका संज्ञान लेने के तहत 15 दिन के बाद रामज्ञान चौहान का शव प्रशासन की मदद से देर शाम गांव पहुंचते ही परिजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें