गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के यूपी- बिहार सीमा पर स्थित कर्मनाशा नदी के तट पर बसे देवल गांव स्थित बाबा कीनाराम मठ पर बाबा कीनाराम का रविवार को जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर पूरा गांव बाबा कीनाराम के जयकारे से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा कीनाराम के मठ को रंगीन झालर लाइट एवं गुब्बारों से सजाया गया था। सुबह से ही पूजा पाठ वह अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा था।लोकगीत कलाकारों के द्वारा मठ परिसर में भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं श्रद्धालु भी ढोलक हरमोनिया के थाप पर जमकर भक्ति रस में गोता लगा रहे थे।