आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भड़सर चौकी प्रभारी पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाना परिसर के सामने में दोपहर 12 बजे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए भड़सर पुलिस चौकी प्रभारी को हटाने और मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर करीब तीन घंटे बाद दोपहर तीन बजे धरना समाप्त कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ।