फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन, VIDEO

शहर के अफीम फैक्ट्री परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के विशाल प्रांगण में आयोजित समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर की गई। विद्यालय के प्राचार्य विनिता सिंह ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके पश्चात विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिससे पूरा वातावरण अनुशासन और उत्साह से भर उठा। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल और शारीरिक फिटनेस बेहद आवश्यक है। खेल हमें न केवल जीतना सिखाते हैं, बल्कि हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना और फिर से प्रयास करना भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने और मोबाइल गेम्स की लत से बाहर निकलकर मैदानी खेलों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलकूद दिवस के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें