गाजीपुर में डाला छठ पर्व पर आस्था की अलग तस्वीर देखने को मिली । व्रती महिलाएं दंडवत परिक्रमा करके घाट किनारे पहुंची। इस दौरान इन्हें देखने के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो गई। बताते चलें कि छठ पर्व सूर्य उपासना का महापर्व होता है। भक्त इस दौरान अपनी आस्था को पूरा करते हैं और मन्नत मांगते हैं जब मन्नत पूरी हो जाती है तो कुछ इस तरह से घाट किनारे आते हैं इसके साथ ही कुछ अन्य भक्त अपनी मनोकामना को लेकर दंडवत होकर आते हैं। मान्यता है आशीर्वाद सबको मिलता है।