गाजीपुर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को रोडवेज परिसर में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में शहीद हुए वीर जवानों और जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पहलगाम घटना के बाद जिस तरह से भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, वह स्वागतयोग्य है, लेकिन इस लड़ाई में जो जवान शहीद हुए और सीमावर्ती क्षेत्र में जो निर्दोष नागरिकों और बच्चों की जान गई, वह दुखद है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिजनों के साथ खड़ी है। इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, डॉ. मारकंडेय सिंह, जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।