जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित परशुराम मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल आ रहे थे। परिजनों के रोने- बिलखने से पैतृक गांव और ससुराल में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।