उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) बृहस्पतिवार से जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में कुल 36,960 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि छह जोनल मजिस्ट्रेट पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।