अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मधुमेह, रक्तचाप, चर्मरोग, गठिया, बुखार, जुकाम और बदन दर्द से पीड़ित मरीजों ने परामर्श के साथ दवा ली। करीब 156 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। वहीं मटेंहू पीएचसी के डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के जागरूक करने के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी।