फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फिरोजाबाद हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा अनियंत्रित कन्टेनर, लगी आग

फिरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट सोमवार मध्य रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बेकाबू कन्टेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का क्लीनर गंभीर घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हरियाणा के नूंह निवासी चालक मोहम्मद फैजान व क्लीनर इब्राहिम असम से फ्लिपकार्ट कंपनी का सामान छोड़कर लौट रहे थे। कंटेनर में खाली गत्ते और अन्य कबाड़ भरा था। चालक व क्लीनर लंबी दूरी तय करते हुए मध्य रात्रि 12 बजे करीब टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर का क्लीनर इब्राहिम गंभीर घायल हो गया। इतना ही नहीं टक्कर लगने के बाद कन्टेनर में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। आग की सूचना मिलते ही सीएफओ सत्येंद्र पांडेय फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक चालक अजय निवासी प्रतापगढ़ ट्रक में सो रहा था। तभी कंटेनर चालक को झपकी आने से उसमे टक्कर मार दी। ट्रक चालक और क्लीनर सुरक्षित हैं। कंटेनर चालक मोहम्मद फैजान की हालत गंभीर है। कंटेनर चालक व क्लीनर दोनों रिश्ते में जीजा-साले हैं। घायल क्लीनर का उपचार उसके जीजा की देख-रेख में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें