फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला दया में दो पक्षों में मारपीट की घटना होने के बाद मेडिकल कराने आए युवक के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। ट्रामा सेंटर में पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।